उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री ने शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के आवास पर जाकर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को शहीद स्क्वाड्रन लीडर अभिमन्यु राय के जैनतंवाला स्थित आवास पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। उन्होंने इस दौरान शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और शोक संतप्त परिजनों को यह असीम कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। इस अवसर पर प्रदेश के सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी भी उपस्थित रहे।

Related posts

मा. अध्यक्ष बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड जैविक उत्पाद परिषद द्वारा आयोजित कार्यशाला में प्रतिभाग किया

newsadmin

मुख्य सचिव श्री आनंद बर्द्धन ने “25 बिंदु कार्यक्रम 2025-26” की समीक्षा की

newsadmin

Leave a Comment