उत्तराखण्ड

भाजपा अध्यक्ष ने लोकपर्व ईगास की बधाई, श्रमिकों के सकुशल बाहर निकलने की कामना : भट्ट

देहरादून 22 नवंबर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व इगास की बधाई एवं शुभकामनाएं दी है । साथ ही टनल में फंसे श्रमिकों के इस पावन अवसर पर सुरक्षित निकलने और उनके साथ देवभूनिवासियों के दिवाली मनाने की कामना भी की है। प्रत्येक वर्ष की भांति भाजपा अध्यक्ष अपने पैतृक गांव ब्राह्मण थाला में पारंपरिक तरीके से ईगास पर्व को मनायेंगे ।

श्री भट्ट ने अपने संदेश में कहा कि इगास पर्व उत्तराखंडी लोक संस्कृति से नई पीढ़ी के जुड़ाव को और प्रगाढ़ बनाता है। यह लोकपर्व हमें हमारी जड़ों से जोड़ने का काम करता है, लिहाजा हमे अपनी विरासत और संस्कृति पर गर्व करना चाहिए। लोगों का सामूहिक रूप से इस त्योहारों को मनाना हमे सिखाता है कि जन भागीदारी के जरिए बड़े से बड़े लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपील की कि हम सबको मिलकर इगास को और अधिक व्यापक पैमाने पर मनाना चाहिए ताकि भावी पीढ़ी को भी देवभूमि की गौरवशाली संस्कृति को जानने और समझने का अवसर मिलेगा।

श्री भट्ट ने सिलक्यारा हादसे का जिक्र करते हुए कहा कि दिवाली के दिन दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से हमारे 41 श्रमिक भाई सुरंग ने फंस गए थे जिन्हे सुरक्षित निकालने के सर्वोच्च प्रयास किए जा रहे हैं । उन्होंने उम्मीद जताई कि जिस तरह की सफलता बचाव अभियान में हासिल हो रही है उससे उनके सकुशल शीघ्र बाहर आने की उम्मीद हैं । उन्होंने ईश्वर से ईगास पर इन श्रमिक भाइयों के साथ दिवाली मनाने की कामना की है ।

उन्होंने जानकारी दी कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी वे ईगास पर्व अपने पैतृक गांव चमोली के ब्राह्मण थाला में पारंपरिक तरीके से मनाएंगे ।

Related posts

भ्रष्टाचार को रोकने के लिए टोल फ्री नम्बर 1064 का बोर्ड सभी कार्यालयों में लगे

newsadmin

मुख्य सचिव से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की

newsadmin

लायंस क्लब काशीपुर अष्टम अध्यक्ष सम्मान समारोह संपन्न

newsadmin

Leave a Comment