उत्तराखण्ड

मुख्य सचिव से गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की

मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी से गुरुवार को सचिवालय में गुरुद्वारा श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने भेंट की | श्री नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव को जानकारी दी कि गुरुद्वारा ट्रस्ट द्वारा 25 मई 2024 को तीर्थ स्थल श्री हेमकुंट साहिब जी की यात्रा का शुभारंभ तथा 10 अक्टूबर 2024 को कपाट बंद किए जाने की तिथि घोषित कर दी गई है | राज्य सरकार द्वारा इस पर सहमति दी गई है | मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि प्रशासन द्वारा इस दिशा में पूर्ण सहयोग किया जाएगा |

Related posts

दूर होगा जाम का झाम, 11 स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा

newsadmin

मुख्यमंत्री ने विजय दिवस के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

newsadmin

टिहरी झील महोत्सव 2023 के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डाॅ. सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई

newsadmin

Leave a Comment