मनोरंजन

लाल बहादुर शास्त्री – सुनील गुप्ता

जय जवान, जय किसान

जय जय लाल बहादुर शास्त्री  !

कर गए तुम ऐसा कमाल…..,

कि, कहलाए सच्चे पुत्र भारती !!1!!

 

था छोटा कद, पर ऊँची सोच

हो गए माँ भारती के लिए कुर्बान !

देश धर्म के लिए दिया नारा…..,

जय जवान, जय किसान  !!2!!

 

परम निष्ठामयी और देशभक्त

करते रहे माँ भारती की सेवा  !

जरुरत पड़ने पर अन्न के लिए…..,

किया आह्वान, करी देश सेवा !!3!!

 

थे आप सच में ऐसे लाल

सच्चे भारत के अनमोल रत्न  !

देश दुनिया को दिखा गए…..,

भारत की आत्मिक शक्ति का दमखम!!4!!

 

गए आप थे शांतिदूत बनकर

और किया ताशकंद समझौता !

दुश्मन की हरेक चालों को नाकारा……,

बनें भारतीयों के नायक प्रणेता !!5!!

-सुनील गुप्ता (सुनीलानंद), जयपुर, राजस्थान

Related posts

हिंदी ग़ज़ल – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

गीत – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

आजमाइश करो- राजीव डोगरा

newsadmin

Leave a Comment