मनोरंजन

ग़ज़ल (हिंदी) – जसवीर सिंह हलधर

हिन्दू नहीं मुस्लिम नहीं सबका मकान है ।

हमने दिखाया विश्व को भारत सुजान है ।

 

क्यों नागरिक कानून पर गुमराह हो रहे ,

कुछ वक्त के मारों को बस ये प्रावधान है ।

 

अधिकार सबके एक हैं कर्त्तव्य एक हैं ,

हर धर्म से ऊपर हमारा संविधान है ।

 

आया अयोध्या फैसला दुनियां गवाह थी ,

कानून का है राज ये भारत महान है ।

 

कुछ राजनेता आग में घी डालते दिखे ,

फिरका परस्ती में सजी जिनकी दुकान है ।

 

समझो अभी भी वक्त है अब देर मत करो ,

माँ भारती की गोद में मिटती थकान है ।

 

कुछ पाक अभिकर्ता यहाँ पे चीखते दिखे ,

हलधर” हमारे मुल्क का दुश्मन जहान है ।

– जसवीर सिंह हलधर , देहरादून

Related posts

पीयूष छंद – अर्चना लाल

newsadmin

कितनी सच है बुजुर्गों को जवान बनाने के नाम पर ठगने की कहानी? – – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

साफ होनी चाहिए अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर दिमागी गंदगी? -प्रियंका सौरभ

newsadmin

Leave a Comment