मनोरंजन

श्रावण माह में शिवार्चन – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

(प्राचीन शिव मंदिर, अम्बाला कैंट) –
रानी का तालाब शिवालय, अति प्राचीन महान है।
छावनी’ स्थित यह शिव मंदिर, अम्बाला की शान है।
भक्तों का ताँता लगता है, सावन या शिवरात्रि में,
सकल कामना पूरी होती, मिले शम्भु वरदान है।

(मारकंडेश्वर,शाहाबाद,मारकंडा) –
शाहाबाद मारकंडा में, ऋषि कुमार ने जन्म लिया।
अल्प आयु से अभय प्राप्ति को, मृत्यंजय का जाप किया।
प्राण हरण को नियत समय पर, आये जब यमराज स्वयं,
उस पल शिव से हुआ सामना, दीर्घ आयु वरदान दिया।

(महाबलेश्वर जी, गोकर्ण,कर्नाटक) –
गोकर्णा में शंकर जी की, बड़ी अनूठी शान है।
गंगावली और अघनाशिनि, संगम बहूत महान है।
गाय कर्ण से शिव जी प्रकटे, नाम इसी से उपजा था,
महाबलेश्वर कहलाते प्रभु, जग करता गुणगान है।
– कर्नल प्रवीण त्रिपाठी, नोएडा , उत्तर प्रदेश

Related posts

मजा आ गया – अनिरुद्ध कुमार

newsadmin

ऐसा भी नहीं – ज्योत्सना जोशी

newsadmin

सावन – सुनील गुप्ता

newsadmin

Leave a Comment