मनोरंजन

चुनावी दांव – कवि संगम त्रिपाठी

सुबह -सुबह नेता जी

हमारे घर आएं,

पांच साल बाद देखकर

उन्हें हम घबड़ाएं।

हमने कहा अचानक

हमारी याद कैसे आई,

नेता जी ने कहा

सिर पर चुनाव है भाई।

नेता जी ने बताया

हमने विकास किया है,

पुनः हाईकमान ने

हमें टिकट दिया है।

अब आप अपना

हमें आशीर्वाद दीजिए,

हमारी पुरानी गलतियों को

क्षमा कीजिए।

– कवि संगम त्रिपाठी

जबलपुर मध्यप्रदेश

Related posts

पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

newsadmin

आत्मविश्वास, सौंदर्य और स्मार्ट व्यक्तित्व की ओर एक कदम – डाॅ. फ़ौज़िया नसीम शाद

newsadmin

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

Leave a Comment