उत्तराखण्ड

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन हेतु बैठक ली

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने सचिवालय में ग्लोबल इनवेस्टर समिट के आयोजन हेतु मा0 मुख्यमंत्री कार्यालय हेतु गठित समन्वय समिति की बैठक ली।
अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने कहा कि राज्य में निवेश प्रोत्साहन तथा रोजगार सृजन के उद्देश्य से ‘उत्तराखण्ड वैश्विक निवेशक सम्मेलन-2023’ माह दिसम्बर 2023 में आयोजित किया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए समस्त सम्बंधित विभागों को प्रभावी समन्वय के साथ मिशन मोड पर कार्य करना होगा |

बैठक में सचिव श्री आर मीनाक्षी सुन्दरम, श्री शैलेष बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, विशेष प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक श्री ए पी अंशुमान, विशेष आमंत्रित सदस्य श्री पराग गुप्ता (सेवानिवृत आईएएस ), श्रीमती सौजन्या, सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी, अपर निदेशक श्री आशिष त्रिपाठी व मुख्यमंत्री कार्यालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related posts

दून वैली व्यापार मंडल के अध्यक्ष ने ठेली, फड़ी को बताया अतिक्रमण की वजह

newsadmin

आगामी चारधाम यात्रा को लेकर ऑनलाइन कांफ्रेंस में अधिकारियों तथा प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया

newsadmin

गृह विभाग ने राज्य के डीएम, कप्तान से राजस्व पुलिस की मांगी रिपोर्ट

newsadmin

Leave a Comment