मनोरंजन

मित्रता – रश्मि मृदुलिका

अनसुनी आवाज सुन लेती है,

मैं हूँ न, एक विश्वास देती है।

 

हँसती है, संग – संग रोती है,

मित्रता हर रिश्ते से ऊँची है।

 

प्यार- प्रेम हर भाव में ढ़लती है,

मित्रता हमसफ़र  बन जाती है।

 

मित्रता में उसूलों का काम नहीं,

मित्रता बस मित्रता ही होती है।

 

बिन मांगा अधिकार यही है,

खो जाने का भय कभी नहीं है।

 

वक्त नहीं देखते मित्र बेवक्त है,

क्या हुआ यार प्रश्न मिलता यहीं है।

 

रोने के लिए एकांत होते है,

हंसने के लिए खिलखिलाहट होते है।

 

ये मित्र जीवन की रौनक होते है,

ये मित्र,टूटे हृदय की मरम्मत होते है।

– रश्मि मृदुलिका, देहरादून , उत्तराखंड

Related posts

डॉ. अर्चना श्रेया को राष्ट्रीय नारी शक्ति सम्मान से किया सम्मानित

newsadmin

पूर्णिका – मणि बेन द्विवेदी

newsadmin

प्रेरणा व मिशन जामवंत द्वारा कवि गोष्ठी सम्मान समारोह

newsadmin

Leave a Comment