मनोरंजन

शासकीय पूर्व माध्य.शाला बिजराकापा में किया गया वृक्षारोपण

neerajtimes.com मुंगेली (छत्तीसगढ़) –  शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बिजराकापा (न), संकुल लालपुर थाना, लोरमी, जिला-मुंगेली, छत्तीसगढ़ में वृक्षारोपण किया गया। शिक्षकों और विद्यार्थियों के द्वारा आम, अमरूद, पपीता, मुनगा और सीताफल सहित अन्य फलदार एवं फूलदार पेड़-पौधे शाला परिसर में लगाया गया। दस विद्यार्थियों को एक वृक्ष की देखभाल करने का दायित्व दिया गया। शिक्षकों के द्वारा विद्यार्थियों को अपने घर, खेत, तालाब एवं नदी के किनारे अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाकर पर्यावरण संरक्षण करने की बात कही गई। इस कार्यक्रम में प्रधान पाठक पवन बंजारा, शिक्षक मेलूराम साहू, दिगेश्वर सिंह बघेल, अशोक कुमार यादव और कक्षा छठवीं, सातवीं एवं आठवीं के विद्यार्थियों के द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Related posts

गीत — जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

शिक्षक एक भविष्य निर्माता – अशोक यादव

newsadmin

अ. भा. साहित्य परिषद न्यास के महिला साहित्यकार सम्मेलन में शामिल होंगे देश के 334 साहित्यकार

newsadmin

Leave a Comment