मनोरंजन

हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु अभियान जारी

neerajtimes.com दिल्ली – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु जारी अपने अभियान के तहत हिंदी दिवस के पूर्व दिनांक 13.09.2023 को दोपहर 12.00 बजे इंडिया गेट से राजघाट दिल्ली तक पदयात्रा आयोजित कर रही है। प्रेरणा इस अभियान में कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद व आमजन को जोड़ रही है। प्रेरणा हिंदी प्रचार प्रसार का काम कर रही है और सभी भाषाओं का समान सम्मान करती है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के इस अभियान में रचनाकारों की भूमिका महत्वपूर्ण है….. अंग्रेजों से लोहा लेने में भी कवियों व कवयित्रियों की ऐतिहासिक पहल रही है और आज हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु यही वर्ग कार्य कर रहा है।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु पदयात्रा अभियान में दिल्ली की सुप्रसिद्ध कवयित्री सीमा रंगा इन्द्रा ने प्रचार अभियान में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी, प्रेरणा स्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लाल सिंह किरार, महासचिव प्रदीप मिश्रा अजनबी व सलाहकार डॉ विजय कुमार ने समस्त प्रबुद्ध वर्ग से इस अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया है।

Related posts

गजल- मधु शुक्ल

newsadmin

बस यूं ही – सविता सिंह

newsadmin

ग़ज़ल – विनोद निराश

newsadmin

Leave a Comment