मनोरंजन

गजल – रीता गुलाटी

हुआ प्यार तुमसे चलो अब जता ले,

रखो ना गिला यार दिल से पटा ले।

 

तुम्हे यार अब तो दिवाना बना ले,

किसी के लिये गम खुशी से उठा ले।

 

न होना खफा इल्तिजा है आपसे,

रहो पास मेरे चलो आजमा ले।

 

सुनो बात दिल की निभा लो जरा तुम,

हुआ इश्क तुमसे गले से लगा ले।

 

रहूँ मैं सदा आपके संग यारा,

मिला दर्द मेरा खुशी से निभा ले।

– रीता गुलाटी ऋतंभरा, चण्डीगढ़

Related posts

मैं अग्नि परीक्षा दे दूँगी – नीलांजना गुप्ता

newsadmin

मन अहिल्या हो गया तो – पल्लवी त्रिपाठी

newsadmin

विभूति फीचर्स के लेखक रमाकान्त पन्त सम्मानित

newsadmin

Leave a Comment