उत्तराखण्ड

हरेला पर भाजपा ने किया बूथ स्तर पर वृक्षारोपण

देहरादून 16 जुलाई , हरेला पर्व के अवसर पर भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने आज रानीपोखरी मण्डल के बड़ासी शक्ति केंद्र के बूथ संख्या 01 सोडा सरोली बूथ पर वृक्षारोपण किया। पार्टी द्वारा हरेला को व्यापक रूप से पूरे सप्ताह भर बूथ स्तर पर प्रत्येक बूथ पर मनाने की योजना बनाई गई है ।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हरेला प्रकृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन का पर्व है। जल संरक्षण और संवर्द्धन के लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वह प्रकृति के सरंक्षण मे जुट जाए।

कार्यक्रम में ऋषिकेश जिला अध्यक्ष श्री रविन्द्र राणा जी,प्रभारी श्री नलिन भट्ट जी,प्रदेश कार्यसमित सदस्य श्री दलीप कंडारी जी,मण्डल अध्यक्ष श्री अरूण शर्मा जी,सुभाष बर्थवाल जी,महिला मोर्चा की जिला महामंत्री श्रीमती गीतांजलि रावत,मंडल महामंत्री सुमेधा पुरोहित जी,ब्लॉक प्रमुख श्रीमती ममता देवी जी सहित अनेकों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
हरिद्वार में कनखल मण्डल के बूथ संख्या 106 पर महामंत्री अजय कुमार ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।
इस अवसर पर हरिद्वार विधायक श्री मदन कौशिक, जिलाध्यक्ष श्री संदीप गोयल सहित कई कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related posts

आस्था, रोमांच और इंफ्रास्ट्रक्चर से उत्तराखण्ड बना फेवरेट डेस्टिनेशन

newsadmin

पहाड़ी टोपी और पारंपरिक परिधान मिरजई को खास पहचान दिलाने वाले गोपेश्वर के कैलाश भट्ट का निधन

admin

विकासनगर में शक्तिनहर किनारे अवैध कब्जों पर गरजा बुलडोजर

newsadmin

Leave a Comment