मनोरंजन

राष्ट्रीय कवि संगम बोकारो जिला इकाई द्वारा कवि सम्मेलन का आयोजन

neerajtimes.com बोकारो – राष्ट्रीय कवि संगम बोकारो जिला इकाई द्धारा एक कवि सम्मेलन श्री कृष्ण सुदर्शन पब्लिक स्कूल गांधीनगर में अयोजित किया गया। जिसमे जिला के कई कवियो ने भाग लिया।

मुख्य अतिथि के रूप में रविन्द्र कुमार पाण्डेय 16वीं लोक सभा सदस्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया। अपने संबोधन में  पाण्डेय ने इस तरह के साहित्यिक आयोजनो को क्षेत्र के अंदर नियमित कराने का विचार दिया और कहा की इससे क्षेत्र में जागरूकता आयेगी। आयोजन में क्षेत्र के कई यूनियनों के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया और अपने विचार प्रकट किया साथ ही भविष्य में होने वाले ऐसे आयोजनों में अपना सहयोग देने का घोषणा किया।मुख्य रूप से

सरोज झा प्रांतीय महामंत्री, श्याम कुंवर भारती, प्रांतीय संगठन मंत्री ने अपने विचार और काव्य पाठ किया। श्री झा ने राष्ट्रीय कवि संगम के भावी कार्यक्रमो के बारे में बताते हुए कहा अक्टूबर माह में अयोध्या में में होने वाले राष्ट्रीय अयोजgन में बोकारो जिला से भी कवि भाग लेंगे। मंच का संचालन एन पी सिंह और सुनील सिंह ने किया । सरस्वती वन्दना  विद्यालय की छात्रों ने नृत्य के साथ प्रस्तुत किया और सबका मन मोह लिया। सभी कवियों और अतिथियों को अंग वस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

अपने विचार प्रकट करने वालो में मुख्य रूप से,आफताब आलम ‌ पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष,एआईएफएफ , प्रेम महतो , विजय पंडित बोकारो कॉलरी मैनेजर , आरती यादव, पर्सनल मैनेजर, विजय सिंह इन मोसा ‌ राष्ट्रीय अध्यक्ष,‌ कौशल किशोर सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, श्यामल सरकार, एरिया सचिव, आर सी एम यू( एरिया सचिव), इन्द्रदेव महतो,एच एम पी के ,जेनरल सेक्रेट्री,सुजित घोष,यू सी डब्लू यू,एरिया अध्यक्ष,और दिनेश पाण्डेय मुखिया प्रतिनिधि, ओमप्रकाश सिंह क्षेत्रिय सचिव जे एम एस ,टिंनू सिंह क्षेत्रिय सचिव जे एम ए एस,बिरेंद्र सिंह क्षेत्रिय अध्यक्ष आर सी एम एस, विनय पाठक ,क्षेत्रिय अध्यक्ष, सी सी एम,सी के एस,संतोष महतो प्रांतीय उपाध्यक्ष आजसू, विजय भोई, क्षेत्रिय सचिव, सी आई टी ऊ , सुबोध सिंह पवार कार्यकारी अध्यक्ष, आर सी एम यू, नरेश महतो, संजय सिंह, कविता सिंह और आनंद सिंह ने भाग लिया।

कवियों में सुनील सिंह जिला अध्यक्ष, नरेंद्र प्रताप सिंह, टीडी नायक, विद्या भूषण मिश्रा,रजनी मल्होत्रा,ज्योति कुमारी , नीरज पाठक, सनत सिंह, ममता सिंह, टीसी महतो और दर्जनों कवियों ने अपनी बेहतरीन कविताओं से सबको तालिया बजाने पर मजबूर कर दिया।

Related posts

बदलाव – सुनील गुप्ता

newsadmin

परमात्मा सबकी रक्षा करें – सुनील गुप्ता

newsadmin

गज़ल – झरना माथुर

newsadmin

Leave a Comment