उत्तराखण्ड

हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों हेतु प्रथम पुरस्कार

भारत सरकार, गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (कार्यालय-2), राजभाषा विभाग, ओएनजीसी देहरादून की वर्ष 2023-24 की प्रथम छमाही बैठक दिनाँक 30.06.2023 को होटल एल.पी. विलास, देहरादून में आयोजित हुई।   इस छःमाही बैठक में सदस्य सचिव, नराकास राजभाषा विभाग द्वारा वर्ष 2022-23 में हडको क्षेत्रीय कार्यालय देहरादून को हिन्दी में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों  हेतु “प्रथम पुरस्कार” (शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र) से सम्मानित किया गया जिसे क्षेत्रीय प्रमुख, श्री संजय भार्गव, संयुक्त महाप्रबंधक (वित्त)/ नोडल अधिकारी(रा.भा.), श्री अशोक कुमार लालवानी एवं प्रबंधक (आईटी) )/ नोडल सहायक(रा.भा.),  श्री बलराम सिंह चौहान ने ग्रहण किया।

इस बैठक में श्रीमती आर.एस. नारायणी, अध्यक्षा, नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) एवं श्री राम राज द्विवेदी, सदस्य सचिव नराकास, भारत सरकार, ओएनजीसी राजभाषा विभाग, श्री छबिल कुमार मेहेर, उप निदेशक(कार्यान्वयन) राजभाषा विभाग, भारत सरकार, गाजियाबाद,  श्री अजय कुमार चौधरी, सहायक निदेशक, राजभाषा विभाग, भारत सरकार, गाजियाबाद एवं 72 सदस्य कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

Related posts

मुख्यमंत्री के प्रयासों से आरआरटीएस ट्रेन के नेटवर्क को मेरठ से ऋषिकेश तक विस्तार देने पर बनी सहमति

newsadmin

देश के विभाजन के दर्द को कभी भुलाया नहीं जा सकता- मुख्यमंत्री

newsadmin

जिलाधिकारी रीना जोशी बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ योजना की समीक्षा की

newsadmin

Leave a Comment