मनोरंजन

ग़ज़ल – झरना माथुर

पास बैठे हो तो कुछ बात  भी कीजिये,

हाले-दिल अपना आज कह भी दीजिये।

 

कल चले जाएंगे हम सनम फिर ढूंढ़ना,

राजे-दिल अपना हमें बता ही दीजिये।

 

कुछ कहे हम आपसे कुछ आप बोलो,

या फिर इशारा आंख से कर भी दीजिये।

 

अजनबी कहां है हम ये वहम आपका ,

रेत पे लिख कर पता बता ही दीजिये।

 

वक्त कब ठहरा ये तो निकल जायेगा,

हाथ अपना हाथ पे मेरे रख भी दीजिये।

 

गर आंख गीली है इन्हे छुपाते क्यूँ हो ,

गम भुलाके झरना मुस्कुरा ही दीजिये।

झरना माथुर, देहरादून, उत्तराखंड

Related posts

डोनाल्ड ट्रम्प की नाक (व्यंग्य) – विवेक रंजन श्रीवास्तव

newsadmin

छंद छटा :- जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

अत्यधिक महत्वकांक्षा से टूटती परिवार के रिश्तों की डोर- प्रियंका सौरभ

newsadmin

Leave a Comment