मनोरंजन

साहित्य संगम संस्थान प्रकाशन विभाग द्वारा समीक्षा मेध पुस्तक मेला का आयोजन

neerajtimes.com जबलपुर (मध्यप्रदेश) – साहित्य संगम संस्थान प्रकाशन विभाग द्वारा जबलपुर, मध्यप्रदेश में दिनांक 04 जून 2023 को समीक्षामेध पुस्तक मेला का आयोजन कर साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में पुस्तक विमोचन, समीक्षा, सम्मान समारोह और कवि सम्मेलन विशेष आकर्षण थे। इस मेला का उद्घाटन जबलपुर के महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नु के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीनिवास सरस, अतिथि गण डॉक्टर हरिशंकर दुबे, ओमकार द्विवेदी, टी.आर. त्रिपाठी रूद्र, राजेश पुरोहित, एडवोकेट परितोष त्रिवेदी के साथ साहित्य संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का आयोजन कोषाध्यक्ष छाया सक्सेना प्रभु जी को जाता है। इस अवसर पर अविचल प्रवाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष की इंद्रार्जुन का विमोचन हुआ। मंजूषा किंजवडेकर की पुस्तक सुचित्रा का विमोचन हुआ। महाराष्ट्र इकाई के द्वारा डॉ. ऋतु नगर, शशिकला नायक, छगनलाल मुथा, मनोज दुबे, मनोज कुमार चंद्रवंशी, वंदना भंसाली, मंजूषा किंजवडेकर और महाराष्ट्र इकाई के मीडिया प्रभारी अशोक कुमार यादव मुंगेली, छत्तीसगढ़ को साहित्यिक और सामाजिक जनचेतना हेतु दिव्य संगमश्री सम्मान से सम्मानित किया गया।

Related posts

आदि-पुरूष – भूपेंद्र राघव

newsadmin

गीतिका – मधु शुक्ला

newsadmin

बहुत मुश्किल है जमाने में मुनव्वर होना – राकेश अचल

newsadmin

Leave a Comment