मनोरंजन

प्लास्टिक रहित जीवन – राजेश झा

आओ मिलकर हम सब विश्व बचाएं।

प्लास्टिक रहित जीवन बनाए।।

प्रदूषित मुक्त हम विश्व बनाए।

धरती पर जीवन हम अपना जीवन बचाए।।

मिलकर पर्यावरण को साफ़ और स्वच्छ बनाए।।

 

प्लास्टिक से होते बहुत नुकसान है।

दूषित होता खाने पीने का सामान है।।

प्लास्टिक लेता मवेशियों की जान है।

ये कभी नष्ट नही होता इसको खुद पर अभिमान हैं।।

यह धरती को पुहचाता नुकसान है।।

 

प्लास्टिक होता कई बीमारियो की खान है।

होता इससे वातावरण खराब है जिसके जिम्मेदार हम और आप।।

दूषित होगा वातावरण तो हम कैसे साफ शुद्ध हवा ले पाएंगे होंगे हम सब।

हम सब रोगी होंगे और  रोगों से घिर जाएंगे।।

 

हरी भरी प्रकृति दी हमे हमारे पुरखों ने हमे सोपी थी।

हम अपनी आने वो पीड़ी ये प्रदूषित वातावरण दे जायेंगे।

हम मरकर अपना पुरखों को कैसे मुंह दिखायेंगे।।

आओ हम सब मिलकर ये कसम खाएं।

हम सब प्लास्टिक मुक्त विश्व बनाएंगे पर्यावण को साफ और स्वच्छ बनाएंगे।।

– राजेश कुमार झा, बीना,  मध्य प्रदेश

Related posts

ग़ज़ल – रीता गुलाटी

newsadmin

कविता – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

अधूरी कविताएं – ज्योत्स्ना जोशी

newsadmin

Leave a Comment