मनोरंजन

गज़ल – झरना माथुर

मौत तू कुछ  देर ठहर जा,

जी सकू कुछ दूर पहर जा।

 

अब समझ पाये जमाना,

झूठ चेहरे से उतर जा।

 

बात ममता की अगर हो,

तो दुआ मे अब संवर जा।

 

इस कदर  नादान थे हम,

वक्त है दिल तू सुधर जा।

 

रूह अगर रूह मे बसे तो,

जिस्म चाहे तो बिखर जा।

 

ये शहीदो की ज़मी है,

दास्ता सुन कर सिहर जा।

 

गांव “झरना” याद आता है,

उस अयन में तू  बसर जा।

– झरना माथुर, देहरादून, उत्तराखंड

Related posts

उस जीवन का कोई मतलब नहीं – गुरुदीन वर्मा

newsadmin

ममत्व की छांव (लघुकथा) – आर . सूर्य कुमारी

newsadmin

पत्रकार से दुर्व्यवहार मामले में कोर्ट ने सलमान खान को भेजा समन

admin

Leave a Comment