राष्ट्रीय

शिक्षक गुरुदीन वर्मा हुए राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित

neerajtimes.com पिण्डवाड़ा (राजस्थान) – नव्या फाउंडेशन असांसोल (पश्चिमी बंगाल) द्वारा शिक्षक गुरुदीन वर्मा को राष्ट्रीय रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। शिक्षक गुरुदीन वर्मा ने मीडिया को बताया कि उनके द्वारा कोरोना काल (2019 से 2021 तक) में किये गए प्रशंसनीय और उल्लेखनीय शिक्षण कार्यों के आधार पर 7 मार्च 2023 को नव्या फाउंडेशन द्वारा उनको राष्ट्रीय शिक्षक रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है।

शिक्षक वर्मा ने कहा कि कोरोना काल में उन्होंने  मोहल्ला शिक्षा केंद्र बनाकर 7 – 8 बच्चों के समूह में उनके विद्यालय के बच्चों को पढ़ाया जो कि वो बच्चें बहुत ही गरीब एवं आदिवासी समाज से थे। इसके साथ साथ उन्होंने उनके विद्यालय के इन बच्चों को कोरोना काल में शिक्षण के समय निःशुल्क मास्क और अध्ययन सामग्री भी वितरित की तथा कोरोना जागरूकता रैली के द्वारा गांव की जनता को कोरोना के प्रति सचेत एवं जागरूक भी किया।

ज्ञात हो कि शिक्षक गुरुदीन वर्मा राजस्थान के सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा ब्लॉक के नांदिया गांव में एक सरकारी शिक्षक के रूप में नियुक्त है जो बारां जिले के मूल निवासी है। वर्मा एक प्रसिद्ध साहित्यकार भी है जो उनकी 2800  साहित्यिक कृतियों के लिए पिछले एक वर्ष में 150 से ज्यादा सम्मान पत्र प्राप्त कर चुके हैं।

Related posts

श्री विश्वकर्म का जन्मोत्सव समारोह बड़ी धूमधाम से मनाया गया

newsadmin

दांडी यात्रा की अमर गाथा : जब एक मुट्ठी नमक से हिल गया था ब्रिटिश साम्राज्य – डाॅ. पंकज भारद्वाज

newsadmin

पर्यावरण प्रहरी सम्मान से नवाजे गए डॉ अनमोल कुमार

newsadmin

Leave a Comment