उत्तराखण्ड

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई

जनपद में सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में आम जनमानस को जागरुक करें ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलाने व बिना हेलमेट के न हो इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार चालान करते हुए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने परिवहन, राजस्व व पुलिस के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी समय-समय पर संयुक्त निरीक्षण करते हुए चैकिंग अभियान चलाया जाए तथा शराब पीकर वाहन चलाने व तेज रफ्तार तथा बिना हेलमेट, बिना सीटबेल्ट व ओवर लोडिंग के वाहन चलाने वालों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि दुर्घटनाग्रस्त संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करते हुए उनमें जो भी आवश्यक कार्यवाही एवं कार्य किए जाने हैं, वह समय से पूर्ण करना सुनिश्चित कर लिया जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी सड़कों में जगह-जगह पर साईन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं कि जो नव निर्मित सड़कें तैयार की गई हैं उन सड़कों का सभी अधिकारी औचक निरीक्षण करते हुए रोड पास करने की संस्तुति प्रदान की जाए यदि किसी सड़क में कोई कमी है तो उसको तत्काल संबंधित को कमी को दूर करने के लिए सूचना उपलब्ध कराई जाए।
जिलाधिकारी ने सड़क से जुड़े अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी अधिकारी अपनी-अपनी सड़कों का रख-रखाव ठीक ढंग करें तथा सभी सड़कों की कलमठों एवं नालियों की साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि किसी भी सड़क में कलमठ बंद होने से नाली का पानी सड़क में न जाए तथा सड़क को किसी प्रकार की कोई क्षति न हो एवं सड़क क्षतिग्रस्त होने से किसी प्रकार की कोई दुर्घटना न हो तथा जिन सड़कों के किनारे मलवा पड़ा है उस मलबे को भी शीघ्रता से शीघ्र हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सड़क किनारे किसी भी प्रकार से कोई अतिक्रमण न हो एवं अनावश्यक वाहन खड़े न हों यदि ऐसा पाया जाता है तो संबंधित के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सड़क दुर्घटनाओं से संबंधित मजिस्ट्रीयल जांच की कार्यवाही समय से सुनिश्चित कराई जाए इसमें यदि किसी व्यक्ति को कोई मुआवजा दिलाया जाना है तो उसमें भी समय से कार्यवाही सुनिश्चित कर ली जाए।
बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अधि. अभि. लोनिवि जेएस रावत, ऊखीमठ मनोज भट्ट, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, जखोली ओम जी गुप्ता, एनएच राजवीर सिंह चौहान, जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एनके ओझा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने के लिए 65569 बच्चों को कृमिनाशक दवा खिलाने का लक्ष्य रखा गया

newsadmin

पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें: मुख्यमंत्री

newsadmin

मुख्यमंत्री से छत्तीसगढ़ से आए पत्रकारों के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट

newsadmin

Leave a Comment