राष्ट्रीय

मकस कहानिका द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन में राष्ट्रीय स्तर के कवियों ने जमकर बरसाये होली के रंग

neerajtimes.com कोसरंगी,रायपुर (छत्तीसगढ़) – होली के रंग विषय पर ऑनलाइन कवि सम्मेलन गूगल मीट पर सुचारू रूप से संपन्न हुआ। होली के आने से पहले ही कवियों ने होली के रंग खूब बिखेरे । सभी काव्य मनीषियों ने मनमोहक रचनाओं को मधुर कंठ स्वर से प्रस्तुत कर सभी साथियों को मंत्रमुग्ध किया। काव्य गोष्ठी का आयोजन अविस्मरणीय रहेगा। आदरणीय श्याम कुंवर भारती प्रधान संपादक सह संस्थापक बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं, लेखक, कवि,गीतकार, गायक और संपादक हैं, आप हमारे छत्रछाया के रूप में हमेशा हमें  आशीर्वाद देते हैं। आप स्वयं सक्रिय रहकर हम सबको उर्जित करते हैं। आपके निर्देशानुसार आपके आशीर्वाद से आपकी सक्रियता से हम हमेशा उत्साहित रहते हैं और कामयाबी को प्राप्त करते हैं। मंच के अन्य पदाधिकारी गण भी इस मंच के लिए दिवा-निशि परिश्रम करते हैं। सबके हृदय में यही भावना है कि पटल को और ऊंँचाई कैसे दें ,आसमांँ तक कैसे पहुंचाएंँ।

कार्यक्रम का प्रारंभ आदरणीया संतोष तोषनीवाल के माता सरस्वती की वंदना के साथ प्रारंभ हुआ। आदरणीय गोपाल सिंह दंडोतिया की गणेश वंदना हुई। आदरणीय श्याम कुंवर भारती की देवी गीत काव्य गोष्ठी को भक्तिमय बना दिया। आ. दिलीप कुमार शर्मा का स्वागत गीत सभी कलम कारों का मन मोह लिया है। हम आभारी हैं मुख्य अतिथि आदरणीय रामनिवास तिवारी आशु कवि के जिन्होंने अपने प्रभावशाली उद्बोधन से सबको प्रभावित किया। विशिष्ट अतिथि आदरणीय जे .के. मिश्रा जी दुबई से अपनी गरिमामई उपस्थिति एवं मधुर काव्य पाठ से सभा को मोहित किया। आदरणीय नवेद रजा दुर्गवी हमेशा की तरह कुशल मंच संचालन से अंत तक मंच को जीवित रखा। आप मंच के लिए हमेशा परिश्रम एवं गीत गजल से उत्साहित करते रहते हैं। हम आभारी हैं सभी प्रतिभागियों के जिन्होंने मन के अंदर के उत्साह, उमंग, प्रीति और हर्ष को होली के रंगों में बिखेर दिया, होली के आने से पहले ही काव्यमय शब्दों को प्रीति के रंग में डुबोकर सबके हृदय को प्रेम रंग में भिगो दिया। काव्य पाठ में जिन्होंने सहभागिता प्रधान की वे हैं – आदरणीय दिलीप कुमार शर्मा, गोपाल सिंह दंडोतिया, आदरणीया ममता श्रवन  आदरणीय शिवा सिंगल राजस्थान, आदरणीय जुगेश चंद्र दास छत्तीसगढ़, आदरणीय रेखा कापसे ,आ श्याम निवास तिवारी आशु कविजी, आ रजनी कटारे, आ उमेश नाग,आ श्याम कुंवर भारती। आप सभी ने मनोहारी काव्य पाठ से आज की सभा को हर्षोल्लास से भर दिया। आप सबको आंतरिक हृदय से आभार एवं अनंत शुभकामनाएंँ। अंत में आभार व्यक्त करते हुए कुशल मंच संचालक आदरणीय नवेद रजा दुर्गवी ने सबसे यही आशा की कि आप सबका साथ इसी तरह हमेशा मिलते रहे। आपका आशीर्वाद मिले, आप सबका सहयोग मिले। (जुगेश चंद्र दास, कोसरंगी,  रायपुर, छत्तीसगढ़)

Related posts

पार्क में अश्लील हरकत, महिला को पड़ा महंगा

newsadmin

आभा साहित्य संघ की द्वितीय ऐतिहासिक पूर्णिका काव्य गोष्ठी

newsadmin

राष्ट्रभाषा हिंदी हो : पुरुषोत्तम लाल सोनी

newsadmin

Leave a Comment