राष्ट्रीय

नवनिर्वाचित पार्षद रानी अवंतीबाई का सम्मान

neerajtimes.com जबलपुर – नगर निगम जबलपुर में नवनिर्वाचित पार्षद रानी अवंतीबाई वार्ड का सम्मान चैतन्य सिटी कालोनी परिसर में किया गया। सर्वप्रथम भव्य हनुमान जी महाराज मंदिर में आरती पूजन अर्चन किया गया। सम्मान समारोह में रिंकू विज व उनकी धर्मपत्नी का स्वागत चैतन्य सिटी वासियों ने किया। समारोह में कवि संगम त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, ए.के.गुप्ता, जितेन्द्र तिवारी, मनीष मनी , विनीत द्विवेदी, संजीव कुमार, कन्हैयालाल कुशवाहा, बी.डी.गुप्ता, जय मौर्या आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभा उपाध्याय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व संचालन संजीव सिन्हा ने किया। नवनिर्वाचित पार्षद रिंकू विज ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया व कहा कि विकास के कार्य मेरी प्रथम प्राथमिकता है। विदित हो कि रिंकू विज ने जबलपुर नगर निगम चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त किया है।

Related posts

फुटबाल संघ एथलेटिक्स प्रतियोगिता समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान किए – धर्मेंद्र गहलोत

newsadmin

राष्ट्र सर्वोपरि या धार्मिक और जातीय पहचान – डॉ. सुधाकर आशावादी 

newsadmin

सिमराही बाजार के ओम शांति भवन में भव्य स्नेह मिलन समारोह सम्पन्न – डॉ अनमोल कुमार

newsadmin

Leave a Comment