मनोरंजन

बिछोह – जितेंद्र कुमार

न समझ कर समझ समझा दिया उसने,

ह्रदय-लोचन से अश्रु-नृत्य करा दिया उसने l

 

ह्रदय-चक्षु से प्रलय गीत गा रहें है हम,

मुकुल- पुहूप से मुरझा रहें है हम l

 

अपलक अक्षि मे अपार अवसाद, दग्ध,

उर विप्लव प्लावित हो रहें है l

 

वक्षस्थल-चक्षु से कर रहें है पश्चाताप,

हो गया जो आज मुझसे एक और पाप l

 

पर लग गये थे जो उड़ रहें थे साथ-साथ,

उनके ह्रदय-नेत्र मे चुभने लगी आज मेरी बात l

– जितेंद्र कुमार, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश

Related posts

विद्या वाचस्पति सम्मान हेतु डा.बी.एल.सैनी ने दिया बधाई संदेश

newsadmin

कहानिका ने प्रतिभा के जन्म दिन पर किया कवि सम्मेलन आयोजित

newsadmin

कलम मेरी – पूनम शर्मा

newsadmin

Leave a Comment