मनोरंजन राष्ट्रीय

कवि अशोक कुमार यादव सीताराम राय सरल सम्मान से हुए विभूषित

neerajtimes.com मध्यप्रदेश– साहित्य संगम संस्थान मध्यप्रदेश इकाई के द्वारा  भारत के सबसे लोकप्रिय गायिका लता मंगेशकर के पुण्यतिथि पर स्वर कोकिला विषय पर कविताएं आमंत्रित किया गया। इस इकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजवीर सिंह मंत्र, अध्यक्ष डॉ. भावना दीक्षित ज्ञानश्री, सचिव आशीष पांडेय जिद्दी, पंचपरमेश्वरी ज्योति मिश्रा प्रभा, विषय प्रदाता सुनीता तिवारी और विषय प्रवर्तक संगीता मुरसेनिया है। इस प्रतियोगिता में मुंगेली, छत्तीसगढ़ के कवि, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव को उत्कृष्ट काव्य सृजन एवं श्रेष्ठ टिप्पणी करने हेतु सीताराम राय सरल सम्मान से विभूषित किया गया। सम्मान पत्र मिलने पर संगीता यादव, मंजू साहू, रवि यादव, राजू साहू, संतोष कुमार यादव, बलवीर सिंह, अजीत यादव, दुर्गेश सप्रे, मनोज कुमार, मोहन उपाध्याय, और प्रकाश यादव सहित अन्य दोस्तों, परिजनों और कवियों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।

Related posts

काव्य कॉर्नर फाऊंडेशन ने शिक्षकों एवं रचनाकारों को किया एकलव्यम् शिक्षक सम्मान से सम्मानित

newsadmin

अभी शेष है – राजीव डोगरा

newsadmin

नेपाली मुक्तक – डा.दिव्य-प्रियंवदा काफ्ले आचार्य

newsadmin

Leave a Comment