दिल्ली

दिल्ली एनसीआर में रात को भी बारिश का सिलसिला जारी

दिल्ली एनसीआर में रविवार को रात में भी बारिश का सिलसिला जारी है। सुबह से ही दिल्ली सहित आसपास के शहरों में बादल छाए हुए हैं। राजधानी के कई इलाकों में दिन में हल्की से मध्यम गति की बारिश हुई, लेकिन देर शाम के बाद तेज हवा और झमाझम बारिश शुरू हो गई है। राजधानी में रविवार को दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई।

बारिश के कारण दिल्ली में कई जगहों पर जाम की स्थिति भी बनी रही। राजधानी के सरायं काले खां, पुराना किला, रिंग रोड पर जाम की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली नोएडा दिल्ली रोड पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई है। आईटीओ चौराहे पर भीषण जाम लग गया है।

रविवार को सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे के बीच दिल्ली में 3.3 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। पालम में सबसे अधिक 4.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके बाद भी शाम को कई इलाकों में बारिश हुई।

वैसे तो इस माह पहले भी कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन सर्दी के इस सीजन में पहली बार ऐसी वर्षा हुई जो मिलीमीटर में दर्ज की जा सकी। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस नीचे आने से ठंड बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को भी आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं और सुबह में कई इलाकों में हल्की बारिश होगी।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इसके बाद आकाश साफ हो जाएगा और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। इस वजह से मंगलवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

वहीं न्यूनतम तापमान 8 से दस डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। रविवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है।

Related posts

दिल्ली में हुआ एनटीए अवार्ड समारोह का आयोजन

newsadmin

कवि अशोक कुमार यादव अटल स्मृति सम्मान से हुए सम्मानित

newsadmin

18 साल से ऊपर के लोगों के लिए कोविड-19 की खुराक पर फैसला

newsadmin

Leave a Comment