दिल्ली

प्रेरणा हिन्दी प्रचारिणी सभा की अखिल भारतीय कवि गोष्ठी सम्पन्न

neerajtimes.com दिल्ली  – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने दिनांक 12 सितंबर 24 को करोल बाग दिल्ली में एक ऐतिहासिक अखिल भारतीय कवि गोष्ठी आयोजित की गई। कवि गोष्ठी के मुख्य अतिथि राजवीर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार अम्बाह, मुरैना रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कारधानी जबलपुर मध्यप्रदेश के कवि साहित्यकार आचार्य विजय तिवारी ‘किसलय’ ने की। कवि गोष्ठी का संचालन मेघा अग्रवाल नागपुर, महाराष्ट्र ने किया। कवि गोष्ठी में विजय कुमार कुशवाहा ग्राम मिर्जापुर समस्तीपुर बिहार, कवि संगम त्रिपाठी जबलपुर, प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली, मेघा अग्रवाल नागपुर व आचार्य विजय तिवारी किसलय जबलपुर ने काव्य पाठ किया।
मुख्य अतिथि राजवीर शर्मा वरिष्ठ पत्रकार अम्बाह मुरैना ने ईमानदार पत्रकारिता की स्वघटित सच्चाई को अपने भावों में प्रकट की। कार्यक्रम अध्यक्ष आचार्य विजय तिवारी ‘किसलय’ ने अपने अनुभव से सभी को दिशा प्रदान की। आभार कवि संगम त्रिपाठी जबलपुर ने प्रकट किया।

Related posts

H3N2 फ्लू को लेकर दिल्ली प्रशासन अलर्ट

newsadmin

आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष पद से हटाने की मांग

newsadmin

दिल्ली में सूर्यवंशी क्षत्रिय सम्राट महाराजा रणवीर सिंह रोहिला पार्क का उद्घाटन

newsadmin

Leave a Comment