उत्तर प्रदेश

कवि अशोक कुमार यादव राष्ट्रीय प्रेमी सम्मान से हुए सम्मानित

neerajtimes.com,बिजनौर (उ०प्र०) – 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नव साहित्य परिवार भारत स्यौहारा बिजनौर, उत्तर प्रदेश के द्वारा दिनांक 26 जनवरी 2023 को साहित्यकारों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस इकाई के संस्थापक एवं अध्यक्ष डॉ.अमित कुमार बिजनौरी, तकनीकी सलाहकार हंसराज सिंह हंस, संरक्षक सुधीर श्रीवास्तव और प्रचार सचिव अरविंद कुमार हैं। इस दिवस पर इकाई के द्वारा भारत के अन्य राज्यों के कवि एवं कवयित्रियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुंगेली, छत्तीसगढ़ के कवि, साहित्यकार एवं राष्ट्रीय कवि संगम इकाई के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव को साहित्य निष्ठा, शिक्षा जगत की अमूल्य सेवा, समाज सेवा, राष्ट्र के प्रति संवैधानिक जागरूकता एवं कर्तव्य निष्ठा के लिए राष्ट्रीय प्रेमी सम्मान से सम्मानित किया गया। सम्मान पत्र मिलने पर डॉक्टर मंतराम यादव, संगीता यादव, रामेश्वर प्रसाद साहू, रवि यादव, अनिल जयसवाल, बलवीर सिंह, संतोष कुमार यादव और रामकृष्ण चंद्राकर सहित अन्य दोस्तों, परिजनों और कवियों ने शुभकामनाएं एवं बधाईयां दी।

Related posts

नौ हेलमेट नौ फ्यूल – पुलिस क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह

newsadmin

कवि महताब आज़ाद को मिला डा. राधा कृष्णन सम्मान- 2022

newsadmin

योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को यादगार बनाने की है तैयारी, पीएम मोदी सहित आएंगे देशभर के नेता

admin

Leave a Comment