राष्ट्रीय

जि विजय कुमार को मिला कलमकार सम्मान

neerajtimes.com हैदराबाद (तेलंगाना) – अहिंदी भाषी क्षेत्र के सुप्रसिद्ध हिंदी प्रचारक जि विजय कुमार को के०बी० राइटर्स अंतर्राष्ट्रीय साहित्यिक मंच ने के०बी० राइटर्स कलमकार सम्मान प्रदान किया है। विदित हो कि जि विजय कुमार हैदराबाद तेलंगाना हिंदी की सेवा में तन मन धन से समर्पित है व उन्हें हिंदी सेवा व हिंदी लेखन के लिए कई संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं।

प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने अपनी विज्ञप्ति में जि विजय कुमार को बधाई देते हुए कहा कि हर हिंदी प्रचारक के लिए विजय कुमार प्रेरणादायक कार्य कर रहे हैं जिसका मुझे गर्व है।

के०बी० राइटर्स कलमकार सम्मान मिलने पर जि विजय कुमार को  शिवेश्वर दत्त पाण्डेय, सुव्रत दे, अजय पांडेय, डॉ अर्चना मिश्रा, आशुकवि भैरु सुनार , पप्पू सोनी, रमेश मालचिमणे, मलकप्पा, टी एस शांति, राजकुमारी रैकवार राज, तस्लीमा फातिमा, कामिनी व्यास रावल, मीना शर्मा अनिल शुक्ला, ए के पांडेय, ललिता शर्मा नयास्था, कुमार दीपक,  बंशीधर पोरवाल आदि ने बधाई दी है।

Related posts

2010 से पूर्व नियुक्त नॉन-टीईटी शिक्षकों पर पूर्व प्रभाव से टीईटी लागू करना अन्यायपूर्ण : शैक्षिक महासंघ

newsadmin

पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश, विद्यार्थियों ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प- डॉ अनमोल कुमार

newsadmin

असम के मुख्‍यमंत्री हिमंत बिस्‍वा सरमा ने की राष्‍ट्रीय अल्‍पसंख्‍यक आयोग की वरिष्‍ठ सदस्‍य सैयद शहजादी से मुलाक़ात

newsadmin

Leave a Comment