मनोरंजन

प्रेरणा गीत – निहारिका झा

संकल्प लेना हमको ,हम सत्य पर डटेंगे।

आये जो कितनी बाधा ,पीछे नहीं हटेंगे।

विपरीत हो ख़ुदाई ,आगे ही हम बढ़ेंगे।

ग़र साथ ना दे कोई, तन्हा ही हम चलेंगे।

संकल्प लेना हमको…..।।।1।।

 

शिक्षा व ज्ञान  की मन में अलख जगाकर,

अज्ञानता के तम को अब दूर हम करेंगे।

संकल्प लेते हैं हम  मंजिल  को हम वरेंगे।

संकल्प से है अपने अब हम नहीं डिगेंगे।

संकल्प  लेना हमको….।।।

निहारिका झा, खैरागढ़,  राज. (36 गढ़)

Related posts

हे बजरंगी – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

धन्य मैं हो गयी धन्य तुम हो गये – अनुराधा पांडेय

newsadmin

भाई-दूज – गुरुदीन वर्मा

newsadmin

Leave a Comment