मनोरंजन

गजल – मधु शुक्ला

वक्त है अनमोल साथी याद रखना सर्वदा,

जिंदगी में आप उसकी कद्र करना सर्वदा।

 

जो दिया आदर समय को कर सका उन्नति वही,

अर्चना कर वक्त की रवि सम चमकना सर्वदा ।

 

लोग पछताये जगत में कार्य कल पर टाल के,

कर समय पर कार्य हर निश्चिंत रहना सर्वदा ।

 

वक्त के हाथों मिटा अभिमान धन, बल, रूप का,

याद रख यह बात अपना लक्ष्य चुनना सर्वदा।

 

‘मधु’ समय से कीमती ईश्वर रचा कुछ भी नहीं,

मत गँवाना व्यर्थ इसके साथ चलना सर्वदा।

– मधु शुक्ला, सतना, मध्यप्रदेश

Related posts

हार गई सजना – अनुराधा पाण्डेय

newsadmin

ग़ज़ल (हिंदी) – जसवीर सिंह हलधर

newsadmin

सत्ता, शहादत और सवाल: जलियांवाला बाग की आज की प्रासंगिकता – डॉ सत्यवान सौरभ

newsadmin

Leave a Comment