मनोरंजन राष्ट्रीय

कवियों एवं पत्रकारों को प्रदान किया गया प्रेरणा सम्मान

neerajtimes.com हैदराबाद – प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा की तेलंगाना इकाई द्वारा हिंदी के लिए निस्वार्थ भाव से काम कर रहे कवि, साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद को हिंदी भक्त सम्मान प्रदान किया गया।

कवि संगम त्रिपाठी ने बताया कि प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के सलाहकार श्री जि० विजय कुमार हैदराबाद तेलंगाना के निर्देशन में देश के विभिन्न प्रांतों में हिंदी के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट कार्य हेतु सम्मानित किया गया है।

सम्मान की इस श्रृंखला में कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक गाजीपुर उत्तर प्रदेश, सदाशिव बेगाना दिल्ली, के.एल. सोनी विनोदी छतरपुर मध्यप्रदेश, वृंदावन राय सरल सागर मध्यप्रदेश, माला अज्ञात ग्वालियर, अशोक कुमार जाखड़ निस्वार्थी झज्जर हरियाणा, सुनीता जौहरी काशी, राजेश तिवारी मख्खन झांसी, पंकज अंगार ललितपुर, प्रदीप मिश्रा अजनबी दिल्ली, शैल भदावरी दिल्ली, प्रेम सिंह राजावत आगरा, सुखवीर चौधरी मथुरा, डॉ अशोक अश्रु आगरा उत्तर प्रदेश, ब्रम्हानंद पुष्पधन्वा दिल्ली, डॉ सत्य प्रकाश पाण्डेय, अशोक कुमार दिव्य अयोध्या उत्तर प्रदेश, हरे कृष्ण प्रकाश, शिवेश्वर दत्त पाण्डेय देहरादून उत्तराखण्ड, सौरभ पाण्डेय पत्रकार लखनऊ, राजेन्द्र कुमार तिवारी मंदसौर मध्यप्रदेश, कवि गुरुदीन वर्मा आजाद पिंडवाड़ा राजस्थान, ओमप्रकाश प्रकाश लववंशी संगम राजस्थान, डॉ मलकप्पा अलियास बैंगलोर कर्नाटक, अशोक गोयल, डॉ निराला पाठक रांची, पुरुषोत्तम सोनी मतंग लखनऊ उत्तर प्रदेश, रश्मि मिश्रा भोपाल, कृष्ण कुमार पांडेय दमोह मध्य प्रदेश को सम्मानित किया गया।

Related posts

सब्र – मधु शुकला

newsadmin

माता भाग्य विधाता (आल्ह छंद ) – कर्नल प्रवीण त्रिपाठी

newsadmin

राष्ट्रीय संस्था ‘देवशील मेमोरियल एक संकल्प’ का तृतीय वार्षिकोत्सव 11 दिसंबर को : रश्मि अभय

newsadmin

Leave a Comment