मनोरंजन

मेरे हिय पे क्या बीत रही? – अनुराधा पाण्डेय

जब याद अकिंचन हो जाए

औ मिले न उर को, ठौर कहीं

तब, दग्ध हृदय से गुनना तू

मेरे हिय पर क्या बीत रही?

 

जब भाप न पाए मन तेरा

गति से आती  मादक विपदा ।

तब क्षुधित हृदय को मथना तू…

मेरे हिय पर क्या बीत रही?

 

जब गीत रहित तेरे मुख पर

मधुमास भरा उन्माद उठे ।

मेरी धड़कन से सुनना तू….

मेरे हिय पर क्या बीत रही?

 

पग-पग पर बिखरे शूलों से

क्या चुभन मिली क्या क्लेश हुआ ?

समझेगा उनको चुनना तू

मेरे हिय पर क्या बीत रही?

 

इक स्वप्न न सच में जी पाई ,

सब रहे निरंतर छिन्न- भिन्न ।

जानेगा जब खुद बुनना तू

मेरे हिय पर क्या बीत रही?

– अनुराधा पाण्डेय, द्वारिका, दिल्ली

Related posts

पुरानी किताबें – रेखा मित्तल

newsadmin

दीपनारायण झा “दीपक”  की पुस्तक  श्रीसत्य माधुरी एक मनोरंजक काव्य संग्रह.

newsadmin

कर्नाटक से कलिंग तक शिक्षा के मंदिरों में बढ़ती अमानवीय घटनाएं – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

Leave a Comment