उत्तराखण्ड खेल

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से एथलीट मानसी नेगी और सूरज पंवार ने भेंट की

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में 37वें नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की 10 कि.मी. रेस वाक में नेशनल रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीतने वाली मानसी नेगी और एथलीट सूरज पंवार ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने दोनों एथिलीट को एक-एक लाख रूपये की धनराशि देने की घोषणा की। खेल विभाग की नियमावली के मानकों के अनुसार पदक जीतने पर जो धनराशि दी जाती है, इन दोंनों खिलाड़ियों को वह धनराशि भी दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट को आगामी खेलों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आगे भी राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ियों को हर संभव मदद दी जायेगी। मुख्यमंत्री ने दोनों एथलीट के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


इस अवसर पर उप क्रीडा अधिकारी एवं इन दोनों खिलाड़ियों के कोच श्री अनूप बिष्ट एवं एथलीट मनीष बिष्ट मौजूद थे।

Related posts

मुख्यमंत्री धामी ने पुलिस लाईन देहरादून में आयोजित रक्तदान कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

newsadmin

जिला सभागार, नई टिहरी में जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया

newsadmin

जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित हुई

newsadmin

Leave a Comment