राष्ट्रीय

वैशाली ऐतिहासिक स्थल परिभ्रमण के लिए विद्यार्थी दिखे उत्साहित

neerajtimes.com-कुमार संदीप – मुख्यमंत्री परिभ्रमण कार्यक्रम अंतर्गत बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत बंदरा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिमरा मल्लाह टोला के विद्यार्थीगण, प्रधानाध्यापक, सहायक शिक्षकगण वैशाली ऐतिहासिक स्थल दर्शन के लिए 24 फरवरी को गए थे। वैशाली के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन विद्यार्थियों को करवाया गया। देश के भविष्य कुल 45 विद्यार्थीगण वैशाली के विभिन्न ऐतिहासिक स्थल के दर्शन के लिए गए थे। विद्यार्थीगण वहां पहुंचकर काफ़ी उत्साहित व हर्षित थे। विद्यालय प्रधानाध्यापक अजीत कुमार, सहायक शिक्षक प्रियांशु यादव, अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को वहां के ऐतिहासिक स्थलों से रुबरु करवाया। विद्यार्थियों को मानसिक, बौद्धिक विकास के लिए परिभ्रमण करवाए जाने की सरकार की विद्यालय परिवार की यह पहल वास्तव में प्रसंसनीय है।

Related posts

पर्यावरण प्रहरी सम्मान से नवाजे गए डॉ अनमोल कुमार

newsadmin

बार-बार दोहराई गई त्रासदी, बाढ़ प्रबंधन क्यों है अधूरा सपना? – डॉ सत्यवान सौरभ

newsadmin

अवैध निर्माण के लिए दोषियों को दंड क्यों नहीं ? – डॉ.सुधाकर आशावादी

newsadmin

Leave a Comment