मनोरंजन

मांगू तुमसे पूजा में – गुरुदीन वर्मा

मांगू तुमसे पूजा में , यही छठ मैया।

पार लगाना, सबके जीवन की नैया।।

मांगू तुमसे पूजा में——————।।

यही सोचकर तेरा व्रत, मैया मैंने रखा है।

जगत का कल्याण मैंने, तुझमें देखा है।।

करना सबका उपकार,बनकर खिवैया।

पार लगाना, सबके जीवन की नैया।।

मांगू तुमसे पूजा में——————।।

सूरज को देकर अर्ध्य, मांगू यही वरदान।

जीवन सबका रखना रोशन,सूरज भगवान।।

रखना जगत को आबाद, मेरी छठ मैया।

पार लगाना , सबके जीवन की नैया।।

मांगू तुमसे पूजा में——————।।

खेतों की फसलें , पकाना सूरज देवता।

जगत को ऊर्जा- गति, देना सूरज देवता।।

कृपा सूरज देवता की, सबके रखना मैया।

पार लगाना, सबके जीवन की नैया।।

मांगू तुमसे पूजा में ———————-।।

-गुरुदीन वर्मा आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Related posts

महिला कल्याण समिति धोरी बोकारो द्वारा टेलीकॉम उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम

newsadmin

रखना खयाल मेरे भाई – गुरुदीन वर्मा.

newsadmin

कविता – मधु शुक्ला

newsadmin

Leave a Comment