मनोरंजन

भाई-दूज – गुरुदीन वर्मा

भाई-बहिन का त्यौहार है भाईदूज।

भाई- बहिन का प्यार है भाईदूज।।

नहीं भूल जाना मेरे भाई यह त्यौहार।

भाई- बहिन का सम्मान है भाईदूज।।

भाई- बहिन का त्यौहार —————–।।

नहीं भूल जाना भाई, अपनी बहिन को।

देना सम्मान, करना प्यार बहिन को।।

जन्मों जन्मों का रिश्ता है भाई-बहिन का।

भाई- बहिन का एक गौरव है भाईदूज।।

भाई- बहिन का त्यौहार——————–।।

मांगें बहिन दुहायें, भाई के लिए।

खुशियां बांटें बहिन, भाई के लिए।।

रहे आबाद खुश सदा मेरा भाई।

ऐसी ही प्रार्थना है सच भाईदूज।।

भाई- बहिन का त्यौहार—————–।।

चाहता है भाई भी बहिन को खुश सदा।

सब सपनें हो साकार बहिन के घर सदा।।

भाई के लिए इज्जत- जान है बहिन।

भाई के लिए एक वचन है भाईदूज।।

भाई-बहिन का त्यौहार—————–।।

– गुरुदीन वर्मा आज़ाद

तहसील एवं जिला- बारां(राजस्थान)

मोबाईल नम्बर- 9571070847

Related posts

ग़ज़ल – विनोद निराश

newsadmin

जय हो – जि. विजय कुमार

newsadmin

समर्पित – प्रदीप सहारे

newsadmin

Leave a Comment