मनोरंजन

कॉमेडियन राजू भैया – डा० नीलिमा मिश्रा

राजू भैया की कॉमेडी,याद करें हम नमन करें।

शब्दों की माला अर्पित हो,भाव सुमन का चयन करें ।।

 

तीर चलाते थे व्यंग्यों के, अनुपम उनकी शैली थी ।

कनपुरिया बोली भाषा के,उस गौरव का श्रवण करें ।।

 

षड्यंत्री नेता-अभिनेता,कोई नहीं बचा उनसे।

राजनीति के हर रावण का,राजू भैया दहन करें।

 

दूल्हा और बराती सबकी,नब्ज़ पकड़ते थे राजू ।

शादी में घनचक्कर बनके,पूरे सातों वचन करें ।।

 

शोले के गब्बर से ठाकुर, वीरू-जय से लड़वाए ।

बाबा राम-रहीमा सारे, उन्हें देखकर भजन करें ।।

 

जीना-मरना चक्र जगत का,जो आया वो जायेगा।

आज विदा की बेला में हम, श्रद्धा अर्पण सुमन करें ।।

 

हँसते रहे हँसाये सब को, सबके दिल में बसे हुए ।।

कहे नीलिमा प्रभु चरणों में, राजू भैया रमण करें ।।

– डा० नीलिमा मिश्रा ,प्रया

Related posts

कर्नाटक से कलिंग तक शिक्षा के मंदिरों में बढ़ती अमानवीय घटनाएं – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

गोइंद्रा मिडिल स्कूल में बाल केबिनेट का किया गया गठन

newsadmin

पत्रकारिता के क्षेत्र में महताब आज़ाद सहित मुमताज अहमद एवं समाज सेवा में अरशद सिद्दीकी हुए सम्मानित

newsadmin

Leave a Comment