उत्तराखण्ड

हर‍िद्वार शराब कांड में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 10

पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ में शराब कांड में रविवार को तीन और ग्रामीणों की मौत हो गई। इसके साथ ही मरने वाले ग्रामीणों की संख्या बढ़कर 10 हो गई है। रविवार सुबह फूलगढ़ निवासी रूपचंद और सुखराम की तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां रूपचंद ने दम तोड़ दिया। वहीं सुखराम को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके अलावा पिछले चार दिन से जिला अस्पताल में भर्ती फूलगढ़ निवासी आशाराम ने भी रविवार देर शाम दम तोड़ दिया।

साथ ही कनखल के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में भर्ती फूलगढ़ निवासी अजय की हालत बिगड़ने पर उसे हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। लगातार ग्रामीणों की मौत के बाद अंदेशा जताया जा रहा है कि कच्ची शराब पीकर बीमार होने वालों में अन्य ग्रामीण भी हो सकते हैं। ऐसे में पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांव में घूम-घूमकर ग्रामीणों की तलाश कर रही है।

Related posts

जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित हुई

newsadmin

मुख्य सचिव ने बैराज, चैकडैम एवं जलाशयों आदि के निर्माण एवं संतृप्तिकरण की प्रगति की समीक्षा की

newsadmin

अपर मुख्य सचिव श्रीमती राधा रतूड़ी ने जिलों में डेंगू कण्ट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए

newsadmin

Leave a Comment