उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मऊ को दी 204 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलेक्ट्रेट में जनपद को 204 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात दी। इसमें लगभग 161 करोड़ की परियोजनाओं का जहां मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया तो लगभग 42 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया। कलेक्ट्रेट परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्तार अंसारी का नाम लिए बगैर अपराधियों व माफियाओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी बड़ा हो उसे शिकंजे में लाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आमजन से अपील किया कि अपराधियों को सामाजिक व्यवस्था के दायरे से दूर करने में साथ दे। सरकार उनके साथ कदम से कदम मिलाकर चल रही है।

जनसभा के बाद मुख्यमंत्री आइटीआइ व पुलिस लाइन में बने निर्माणाधीन आवासीय भवनों का निरीक्षण किए। गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनपद में ढाई घंटे तक रहे। चार बजे से साढ़े चार बजे तक मुख्यमंत्री दो परियोजनाओं का निरीक्षण किए लेकिन इस बीच बरसात हो गई। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर लोगों में उत्सुकता रही। इस दौरान जनपद को मुख्यमंत्री कई परियोजनाओं की सौगात भी लिए। पांच बजे पुलिस लाइन के हेलीपैड से हेलीकाप्टर वाराणसी के लिए रवाना होंगे। आगमन को लेकर रूट डायवर्जन किया गया था। जनपद में आने-जाने वाले वाहनों चार पहिया तथा बड़े वाहनों का सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक रूट डायवर्जन रहेगा।

Related posts

मेरे दैनिक जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता भाषण प्रतियोगिता 11 अक्टूबर को: अशोक गुलशन पाण्डेय

newsadmin

नवोदय वैश्विक प्रज्ञान साहित्यिक संस्थान की नई कार्यकारिणी की घोषणा, कृष्ण कांत मिश्र अध्यक्ष मनोनीत

newsadmin

पत्रकार आलोक अग्रवाल प्रकरण को लेकर ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कप्तान से मिला, निष्पक्ष जांच का मिला आश्वासन

newsadmin

Leave a Comment