उत्तराखण्ड

नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू के मामलों पर सभी प्रमुख विभाग अलर्ट मोड़ पर

नगर निगम ऋषिकेश क्षेत्र में बढ़ रहे डेंगू के मामलों को देखते हुए निगम प्रशासन सहित सभी प्रमुख विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गए हैं। नगर निगम महापौर की पहल पर शुक्रवार से सभी क्षेत्रों में महाअभियान शुरू किया जाएगा। एम्स ऋषिकेश के सहयोग से सेवन प्लस कार्यक्रम के तहत सात दिन तक निरंतर अभियान चलेगा।

ऋषिकेश क्षेत्र में अब तक 36 व्यक्तियों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें 26 मामले अकेले चंद्रेश्वर नगर चंद्रभागा बस्ती क्षेत्र के हैं। ग्रामीण क्षेत्र में भी डेंगू ने दस्तक दे दी है। बढ़ रहे डेंगू के मामलों ने सभी की चिंता बढ़ा दी है।

नगर निगम महापौर अनीता ममगाईं ने कहा कि डेंगू की रोकथाम के लिए अब ज्यादा विलंब करने की जरूरत नहीं है। शुक्रवार से ही भावी योजना पर अमल शुरू कर दिया जाएगा। नगर निगम एम्स ऋषिकेश, स्वास्थ्य विभाग, जिला मलेरिया नियंत्रण विभाग और तहसील प्रशासन की टीम संयुक्त रुप से महा अभियान में शामिल होंगी। उन्होंने बताया कि चंद्रेश्वर नगर में मुक्तिधाम स्थित है।

Related posts

पीएम सूर्यघर योजना के लिए यूपीसीएल को मिला पुरस्कार

newsadmin

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर बैठक ली, निर्वाचन हेतु की गई तैयारियों को परखा

newsadmin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया समझौता ज्ञापन

newsadmin

Leave a Comment