विदेश

न्यूयार्क शहर के टाइम्स स्क्वायर क्षेत्र को बनाया जाएगा बंदूक मुक्त क्षेत्र

अमेरिका के न्यूयार्क शहर के टाइम्स स्क्वायर क्षेत्र को बंदूक मुक्त क्षेत्र बनाया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि शहर के टाइम्स स्क्वायर समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बंदूक ले जाने पर प्रतिबंध लगाया जाएगा। यह कदम बहुत जल्द उठाए जाने की तैयारी है।

वाशिंगटन टाइम्स ने शहर के मेयर एरिक एडम्स के हवाले से कहा कि न्यूयार्क के टाइम्स स्क्वायर में एक नया साइन बोर्ड लगाया जाएगा। इससे यहां आने वाले लोग यह जान सकेंगे कि यह संवेदनशील स्थान है और यहां बंदूक या किसी प्रकार का हथियार रखना पूरी तरह वर्जित है। हालांकि, विशेष रूप से अधिकृत व्यक्ति को बंदूक साथ में रखने की अनुमति होगी।

पिछले कुछ महीनों में अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बहुत ज्यादा बढ़ गई हैं। पिछले महीने अगस्त में ओहियो के बटलर टाउनशिप में गोली बारी की घटना सामने आई थी। यहां एक हमलावर ने लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी थी। इसमें करीब 4 लोग मारे गए थे। बटलर टाउनशिप के पुलिस प्रमुख जान पोर्टर ने कहा था कि स्टीफन मार्लो नाम के एक व्यक्ति ने इस घटना को अंजाम दिया था।

Related posts

बलूचिस्तान: वर्तमान परिदृश्य और भविष्य की संभावनाएं – नरेंद्र शर्मा परवाना

newsadmin

इजराइली सैनिकों ने हमला करने वाले तीन फलस्तीनी बंदूकधारियों को मार गिराया

newsadmin

तीसरे विश्व युद्ध की आहट तो नहीं है इज़राइल-ईरान संघर्ष – नरेन्द्र शर्मा परवाना

newsadmin

Leave a Comment