उत्तराखण्ड

नैनीताल जिले में शुरू हुई राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि अपात्र को ना, पात्र को हां अभियान तहत सरेंडर 90 हजार राशनकार्ड प्रदेश के एक-एक पात्र को मिलेंगे।

हल्द्वानी के गौलापार में आयोजित समारोह में मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जनभागीदारी की वजह से जरूरतमंदों तक राशन कार्ड पहुंच पाए हैं। जल्द ही सभी जरूरतमंदों को ये राशन कार्ड मिल जाएंगे। इस दौरान उन्होंने प्रतीक के तौर पर 200 परिवारों को अंत्योदय व प्राथमिक परिवार के राशन कार्ड वितरित किए गए।

केंद्र सरकार ने कोरोना काल के शुरुआत में इस योजना की शुरुआत की थी। मगर योजना के तहत कोटा निर्धारित होने से कई लोगों के राशन कार्ड इस योजना के अंतर्गत नहीं बन पा रहे थे। इसके बाद मंत्री रेखा आर्य ने पात्र को हां, अपात्र को न अभियान चलाकर अपात्र परिवारों से राशन कार्ड सरेंडर करने के लिए कहा था।

Related posts

मुख्यमंत्री ने 17वें कृषि विज्ञान सम्मेलन का पोस्टर किया जारी

newsadmin

माँ वाराही धाम का भव्य पुनर्निर्माण बनेगा आस्था और पर्यटन का नया केंद्र : मुख्यमंत्री

newsadmin

ड्रीम्स ने लांच किया उत्तराखंड का पहला देशभक्ति गढ़वाली गीत बंदे मांतरम्

newsadmin

Leave a Comment