उत्तराखण्ड

पंजाब नैशनल बैंक ने हर घर तिरंगा अभियान में हिस्सा लेते हुए वाकथान का आयोजन किया

देहरादून- 14 अगस्त  2022: सार्वजनिक क्षेत्र में देश के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक ने भारत की स्वतंत्रतता के स्वर्णिम 75 सालों पर मनाए जा रहे उत्सव का हिस्सा बनते हुए और हर घर पर तिरंगा फहराने को प्रोत्साहित करते हुए एक वाकथान का आयोजन किया।यह पहल आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत चल रहे हर घर तिरंगा अभियान से प्रेरित रहा जो हमारे देश के प्यारे तिरंगे को दिलों के और नजदीक लाता है।

वाकथान की शुरुआत पीएनबी मुख्यालय से हुयी जिसमें प्रबंध निदेशक एवं सीईओ श्री अतुल कुमार गोयल के साथ ईडी श्री संजय कुमार, सीजीएम श्री सुनील सोनी, वरिष्ठ अधिकारियों के सहित अन्य कर्मियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। वाकथान के दौरान एमडी एवं सीईओ श्री गोयल, ईडी श्री कुमार सहित उपस्थित सभी लोगों ने लोगों में देशभक्ति की भावना को भरने के लिए जनता के बीच तिरंगों का वितरण किया।

पीएनबी कर्मियों के उत्साह व जज्बे की सरहाना करते हुए श्री गोयल ने कहा ”वाकथान 75 सालों से प्रगति के पथ पर अग्रसर भारत और इसकी एकता की भावना, शांति व साहचर्य के प्रति एक प्रतीकात्मक सम्मान है। हम उस  भारत की कल्पना करते हैं जहां कमजोर व अल्प आय वर्ग के लोगों को उचित दरों पर ऋण सहित सभी तरह की वित्तीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध हों”।

Related posts

जनपद में स्कूलों को तत्काल सुविधाएँ उपलब्ध कराने की दिशा में जिलाधिकारी ने की पहल शुरू

newsadmin

प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत की अध्यक्षता में ऋतु खंडूड़ी भूषण सर्वसम्मति से विधानसभा की अध्यक्ष चुनी गईं

admin

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता भंडारी प्रकरण में CBI जांच की संस्तुति की

newsadmin

Leave a Comment