राजनीतिक राष्ट्रीय

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का चेहरा होंगे मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री का चेहरा बदलने की तमाम चर्चाओं को कर्नाटक में भाजपा महासचिव और राज्य प्रभारी अरुण सिंह ने फिलहाल विराम लगा दिया है। अरुण सिंह ने कहा कि कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई के चेहरे पर ही बीजेपी लड़ने वाली है। बता दें कि पिछले कुछ हफ्तों में आरएसएस कार्यकर्ताओं की हत्या के बाद बसवराज बोम्मई के कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े हो रहे थे।

कई नेताओं ने बसवराज बोम्मई को कमजोर मुख्यमंत्री के रूप में देखना शुरू कर दिया। भाजपा महासचिव और कर्नाटक प्रभारी अरुण सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया, ‘बोम्मई को हटाने का कोई सवाल ही नहीं है। हमारे नेतृत्व को उन पर पूरा भरोसा है। वह निश्चित रूप से अपना कार्यकाल पूरा करेंगे।’

विपक्षी दल कांग्रेस ने भी कर्नाटक के कानून-व्यवस्था को लेकर जमकर आलोचना की है। वहीं, कांग्रेस पर पलटवार करते हुए अरुण सिंह ने कहा, ‘कांग्रेस नेतृत्व बिखरा हुआ है और एक बिना सिर के मुर्गे जैसी स्थिति है। उनके नेता सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार एक दूसरे के खिलाफ खड़े नजर आते हैं। इसलिए हमारे नेताओं के बारे में अफवाहों को फैलाकर वो अपना भड़ास जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि अगले साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा का दावा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी को 150 से ज्यादा सीटें प्राप्त होंगी।

Related posts

खाद्य पदार्थों में मिलावट, सेहत पर संकट – मनोज कुमार अग्रवाल

newsadmin

किंग बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड एवं श्री सत्य इंदिरा फाउंडेशन द्वारा सम्मानित हुई निक्की शर्मा

newsadmin

पराली जलाने की आग में झुलसता उत्तर भारत : समाधान किसानों और पर्यावरण दोनों के हित में – डॉ प्रियंका सौरभ

newsadmin

Leave a Comment