मनोरंजन

साहित्योदय के तत्वाधान में रक्षाबंधन पर एक काव्य संध्या

vivratidarpan.com धनबाद – रक्षाबंधन पर अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास साहित्योदय में अंतर्राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसमें भारत, इंडोनेशिया, फिलीपींस सहित दुनिया भर के दर्जनों कवि कवयित्रियों ने राखी पर सुंदर गीत गाये। अहमदाबाद से नामिता के बेहतरीन संचालन में सभी ने बड़े उल्लास के साथ एक दूसरे को रक्षाबंधन की बधाई दी और करीब दो घण्टे तक शानदार कार्यक्रम चलता रहा। गीत, ग़ज़ल और कविता की सुरमई धारा बहती रही जिसमें दुनिया भर के श्रोता गोते लगाते रहे। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष कवि पंकज प्रियम ने बताया कि साहित्य कला और संस्कृति की निस्वार्थ सेवा में साहित्योदय आज पूरे विश्व मे अग्रणी बन चुका है। रक्षाबंधन कार्यक्रम में तनु भार्गव, प्रिया शुक्ला (फिलीपींस), नमिता सिंह (अहमदाबाद), क्रांति श्रीवास्तव, पुष्पा पाण्डेय, प्रियदर्शिनी पुष्पा, ॠतु गर्ग (सिलीगुड़ी) , सुनीता बंसल (दिल्ली) , आचार्या अर्चना चौधरी ‘अर्पण’, सुश्री नलिनी बाजपेयी, संजय जैन “बीना” (मुंबई) , चारूमित्रा, राँची , रेखा पाण्डेय , नीता शेखर ,  भगवती प्रसाद मिश्र बेधड़क, खुशबू बरनवाल ‘सीपी’, सुजाता प्रिय ‘समृद्धि’, पुष्पा सहाय ‘गिन्नी’, रंजना वर्मा उन्मुक्त , अनिता शरद झा, बिंदु प्रसाद रिद्धिम, गीता कुमारी गुस्ताख, अनिता निधि, सुनीता श्रीवास्तव ‘जागृति ‘, महेश चन्द्र गुप्त ‘महेश’ (लखनऊ) , रेणु बाला धार, डा नीता सरोजनी (इंडोनेशिया) शामिल हुए।

Related posts

अधूरे किस्से – विनोद निराश

newsadmin

मृग माया – रेखा मित्तल

newsadmin

वर्ष गया यूँ बीत – प्रियदर्शिनी पुष्पा

newsadmin

Leave a Comment