उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ जीआइसी में पढ़ने वाली तीन छात्राएं काली नदी में बहीं

पिथौरागढ़ जिले के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज झूलाघाट में हाईस्कूल और जूनियर कक्षाओं में पढ़ने वाली नेपाल की दो छात्राएं काली नदीे में बह गईं। दोपहर को घटी इस घटना की सूचना सायं छह बजे बाद मिल सकी। अभी तक दोनों को कोई पता नहीं चल सका है।
शुक्रवार को कविता टम्टा 15 वर्ष और संगीता टम्टा 12 वर्ष निवासी दशरथ चंद नगरपालिका वार्ड नं 8 सांगड़ी , जिला बैतडृी दिन में लगभग दो बजे के आसपास नेपाल की तरफ अपनी एक तीसरी सहेली के साथ नहाने के लिए काली नदी किनारे गई। भारत से लगे नेपाल के मौरा नामक स्थान पर काली नदी में नहाते समय दोनों तेज बहाव की चपेट में आकर बह गई।

दो सहेलियों के बहने की घटना से तीसरी लड़की बदहवासी की हालत में थी। साथ में परिजनों के भय से घर लौटने के बाद भी उसने किसी से घटना बारे में नहीं बताया। इससे बचाव व राहत कार्य में भी देरी हुई। जब देर शाम को भी दो लड़कियां घर नहीं पहुंची तो दोनों लड़कियाें के परिजनों ने घर वापस आई लड़की से पूछा तब जाकर उसने बताया कि दोनों नहाते समय काली नदी में बह गई हैं। स्वजनों ने इसकी सूचना नेपाल के जुल्लाघाट प्रहरी थाने में दी।

Related posts

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी उसका निस्तारण करें

newsadmin

मुख्यमंत्री ने बनबसा क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवीपुरा का निरीक्षण किया

newsadmin

जनता मिलन कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. सौरभ गहरवार द्वारा जनता की समस्याएं सुनी गई

newsadmin

Leave a Comment