उत्तर प्रदेश

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने अयोध्या में तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी

अयोध्या पहुंचे आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने नाका के गांधी आश्रम से तिरंगा यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। वे दो हजाार की संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं की भीड़ देखकर गदगद हो उठेl खुद हाथों में तिरंगा लेकर बाइक रैली में शामिल हुए ।

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आज पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव में शामिल हो रहा है।हर घर पर तिरंगा लगाने की होड़ मच रही।तिरंगा यात्रा जन आंदोलन बन रही है और एकता का संदेश दे रही है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी को जनता ने नकार दिया है।यह पार्टी हो गई है मुद्दा विहीन हो चुकी है।इनके पास न तो कोई मुद्दा है न कोई विजन। सपा प्रमुख अखिलेश यादव को राजनीति सीखने की जरूरत है।जब जनता लगातार चार बार नकार चुकी है तो उन्हें समझना चाहिए आखिर इसका क्या कारण है। उन्हें बेवजह दूसरों पर आरोप लगाने से कुछ नहीं होने वाला है। जनता ने उनको और उनकी पार्टी को असली चेहरा दिखा दिया है।

Related posts

हर्षोल्लास से मनाया पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज का 54वां स्थापना दिवस

newsadmin

पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित

newsadmin

जामिया तिब्बिया देवबन्द के ताहिर हॉल मे स्टाफ एवं छात्र छात्राओं ने मोमबत्तीयां जलाकर मृतकों के प्रति शोक व्यक्त कर दी श्रद्धांजलि

newsadmin

Leave a Comment