राजनीतिक राष्ट्रीय

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने अपने बयान पर मांगी माफ़ी

कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपत्नी वाले बयान पर शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को चिट्‌ठी भेजकर माफी मांग ली है। अधीर ने चिट्‌ठी में लिखा- मैंने गलती से आपके लिए गलत शब्द का इस्तेमाल किया। मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं माफी मांगता हूं और आपसे इसे स्वीकार करने का अनुरोध करता हूं।

बुधवार को दिल्ली के विजय चौक पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू के लिए ‘राष्ट्रपत्नी’ शब्द का इस्तेमाल किया था। सत्ताधारी भाजपा सांसदों ने इसका जमकर विरोध किया, साथ ही अधीर और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से माफी मांगने की मांग की थी।

राष्ट्रपति मुर्मू के लिए अशोभनीय शब्द का उपयोग करने पर राष्ट्रीय महिला आयोग भी अधीर को नोटिस भेज चुका है। उनसे 3 अगस्त सुबह साढ़े 11 बजे तक जवाब मांगा है। इसी मामले में मध्य प्रदेश के डिंडोरी में भी एक भाजपा कार्यकर्ता की शिकायत पर अधीर रंजन पर FIR दर्ज की गई है।

Related posts

वृक्षारोपण जीवन के लिए औषधी – डाक्टर सत्यनारायण तिवारी

newsadmin

शिक्षामंत्री ने शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री धर्मेंद्र गहलोत का साफा पहनाकर किया सम्मान

newsadmin

पंचायत सहायक, शिक्षाकर्मी, पैराटीचर्स एवं मदरसा पैराटीचर्स के मासिक मानदेय में वृद्धि का स्वागत : गहलोत

newsadmin

Leave a Comment