राष्ट्रीय

नवनिर्वाचित पार्षद रानी अवंतीबाई का सम्मान

neerajtimes.com जबलपुर – नगर निगम जबलपुर में नवनिर्वाचित पार्षद रानी अवंतीबाई वार्ड का सम्मान चैतन्य सिटी कालोनी परिसर में किया गया। सर्वप्रथम भव्य हनुमान जी महाराज मंदिर में आरती पूजन अर्चन किया गया। सम्मान समारोह में रिंकू विज व उनकी धर्मपत्नी का स्वागत चैतन्य सिटी वासियों ने किया। समारोह में कवि संगम त्रिपाठी, अरविंद तिवारी, ए.के.गुप्ता, जितेन्द्र तिवारी, मनीष मनी , विनीत द्विवेदी, संजीव कुमार, कन्हैयालाल कुशवाहा, बी.डी.गुप्ता, जय मौर्या आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विभा उपाध्याय ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की व संचालन संजीव सिन्हा ने किया। नवनिर्वाचित पार्षद रिंकू विज ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया व कहा कि विकास के कार्य मेरी प्रथम प्राथमिकता है। विदित हो कि रिंकू विज ने जबलपुर नगर निगम चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त किया है।

Related posts

राष्ट्रपति के प्रश्न और सर्वोच्च न्यायालय की अति सक्रियता – जी. अतिवीर जैन ‘पराग’

newsadmin

राष्ट्र कल्याण हेतु पांच सूत्रीय संकल्प की प्रतिबद्धता – डॉ. सुधाकर आशावादी

newsadmin

रोहिला समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का हुआ निधन

newsadmin

Leave a Comment